चंडीगढ़, 31 दिसंबर — हरियाणा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की प्रेस शाखा में अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत डॉ. साहिब राम गोदारा आज 23 वर्षों की संतोषजनक एवं अनुकरणीय सेवा पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए।
डॉ. साहिब राम गोदारा ने 1 जनवरी, 2003 को जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के रूप में विभाग में अपनी सेवाएं प्रारंभ कीं। अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने सिरसा, जींद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी तथा फतेहाबाद जिलों में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए विभागीय दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।
विभागीय सेवाओं से पूर्व डॉ. गोदारा गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार तथा महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में जर्नलिज्म विभाग में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जिससे उनके प्रशासनिक कार्यों में अकादमिक अनुभव की स्पष्ट झलक देखने को मिली।
