19 से 26 जनवरी तक विद्यालय नि:शुल्क डाउनलोड कर सकेंगे नामांकन सूची

चंडीगढ़ , 19 जनवरी – हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबंधित सभी राजकीय व अराजकीय स्थाई/अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय एवं गुरुकुल शैक्षिक सत्र 2025-26 कक्षा 9वीं से 12 वीं की नामांकन ( Enrollment) सूची 19 जनवरी से 26 जनवरी, 2026 तक डाउनलोड कर सकते हैं।

इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबंधित सभी राजकीय व अराजकीय स्थाई/अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय एवं गुरुकुल के मुखिया 19 जनवरी से 26 जनवरी, 2026 तक कक्षा 9वीं से 12वीं की नामांकन ( Enrollment) सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाईट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर विद्यालय की लॉगिन आई.डी. से नि:शुल्क डाउनलोड कर सकते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि यदि कोई विद्यालय निर्धारित तिथि 26 जनवरी तक किसी कारणवश नामांकन ( Enrollment) सूची डाउनलोड नहीं कर पाता है, तो वह विद्यालय प्रतिवेदन के साथ निर्धारित शुल्क 200 रुपये प्रति सूची जमा करवाते हुए नामांकन ( Enrollment) सूची प्राप्त कर सकता है।

By Balwinder Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *