होली है सामाजिक बंधनों को मजबूत करने का पर्व- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

चंडीगढ़, 22 फरवरी- खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि होली व दुल्हेंडी पर्व को आपसी भाईचारा का प्रतीक माना जाता है। इस पर्व पर लोगों का उमंग व उल्लास देखते ही बनता है। होली सामाजिक बंधनों को मजबूत करने का पर्व है।

 मंत्री आज होली और फाग के उपलक्ष्य में पलवल के गांव कोंडल स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि होली का पर्व सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूकता का संदेश देता है। इस त्यौहार को हम सब आपकी प्रेम और सौहार्द से मनाते हैं। रंगों का यह त्यौहार सभी को सद्भाव के साथ रहने का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि बृज की होली बहुत प्रसिद्ध है। अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा बृजवासी होली के त्यौहार को कई दिनों तक मनाते हैं। इसी कारण से इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। होली के दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाते हुए रंग-गुलाल लगाकर खुशी मनाते हैं।

By Balwinder Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *