रातोंरात झमाझम बारिश ने दिल्ली को गर्मी से छुटकारा दिलाया, AQI संतोषजनक स्तर पर पहुंचा

नई दिल्ली (राजीव शर्मा): नई दिल्ली में मंगलवार रात देर तक चली तेज बरसात ने बुधवार सुबह अप्रैल की चढ़ती गर्मी को झटका दिया। गरज-चमक संग बौछारों से न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। वायु गुणवत्ता में भी जबरदस्त सुधार आया और आज सुबह 9 बजे AQI 82 रहा, जो पूरी तरह संतोषजनक कैटेगरी में है।
सफदरजंग के मुख्य मौसम स्टेशन ने पिछले 24 घंटे में 6.4 मिमी बारिश मापी गई। 2023 के 4 अप्रैल के बाद पहली बार इतनी बरसात दर्ज की गई है। आयानगर में सबसे ज्यादा 14.3 मिमी बारिश गिरी। पालम में 4.4 मिमी, लोधी रोड 5.6 मिमी, रिज 3.6 मिमी रिकॉर्ड की गई। IMD ने पश्चिमी विक्षोभ का अलर्ट दिया था और इसी के तहत व्यापक बादल छाए हुए थे और हवा ठंडी हुई। विशेषज्ञों का मानना है कि ये सिस्टम अभी बना रहेगा।
इस दौरान तापमान सभी स्टेशनों पर गिरा है। सफदरजंग में 3.3 डिग्री कम होकर 16.8, पालम 4.1 डिग्री घट कर 15.5, लोधी रोड 2.4 नीचे गिर के 16.2, रिज 1.9 डिग्री लुढ़क कर 15.3, आयानगर 1.7 कम हो कर 16.4 डिग्री दर्ज हुआ।

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *