राज्यसभा में वापसी पर नीतीश कुमार को PM मोदी की बधाई, अनुभव को बताया अमूल्य

नई दिल्ली (राजीव शर्मा): प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने के अवसर पर नीतीश कुमार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं, जिनकी सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता और बिहार के विकास में अमिट योगदान सर्वविदित है।
पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें संसद में लौटते देखना बहुत सुखद होगा और एक अनुभवी विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री के रूप में उनका व्यापक अनुभव सदन की गरिमा को अत्‍यधिक बढ़ाएगा।
प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा: “नीतीश कुमार जी देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं। सुशासन को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की हर तरफ सराहना हुई है। उन्होंने बिहार के विकास में अमिट योगदान दिया है। उन्हें एक बार फिर संसद में देखना बहुत सुखद होगा। सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव से संसद की गरिमा और बढ़ेगी। राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर उन्हें हार्दिक बधाई और आगे के कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएं।”

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *