हरियाणा में IAS अफसरों को बड़ी राहत, यूनिफाइड पेंशन स्कीम के विकल्प की तारीख बढ़ी

चंडीगढ़, 02 जुलाई – हरियाणा में राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत आने वाले आईएएस अधिकारी अब 30 सितम्बर, 2025 यूनिफाइड पेंशन स्कीम का विकल्प चुन सकते हैं।

मुख्य सचिव द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार विकल्प भेजने की अंतिम तिथि 30 जून, 2025 से बढ़ाकर 30 सितम्बर, 2025 कर दी गई है।

यूपीएस का विकल्प चुनने अधिकारियों को अपना विकल्प निर्धारित प्रपत्र में भरकर मुख्य सचिव कार्यालय की सर्विसेज-3 शाखा में ई-मेल supdtservicesiiigmail.com पर भेजना होगा।

By Balwinder Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *