15
Feb
चंडीगढ़। प्रदेश में अब वरिष्ठ नागरिकों को एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य सेवा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने समर्थ वृद्धावस्था सेवा आश्रम योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उचित सुविधाएं प्रदान करके उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है।#subhead1मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज यहां प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल भी उपस्थित रहे। मनोहर लाल ने कहा कि प्रथम चरण में 6 स्थानों जगाधरी (यमुनानगर), सोनीपत, हिसार, बहादुरगढ़ (झज्जर), सिरसा तथा गुरुग्राम में समर्थ वृद्धावस्था सेवा आश्रम खोले…
