चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की पहल: स्लीप एपनिया के साइलेंट खतरे पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

चंडीगढ़ (नवल किशोर): चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने आज ट्रैफिक लाइंस, सेक्टर-29, यू.टी. चंडीगढ़ में “ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया का साइलेंट बर्डन” विषय पर कार्यशाला आयोजित की।

कार्यशाला डॉ. संदीप बंसल, प्रोफेसर एवं इंचार्ज स्लीप लैब, ईएनटी विभाग, पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ तथा अध्यक्ष, इंडियन एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स फॉर स्लीप एपनिया (ASSA) के समन्वय से आयोजित हुई। इसमें 93 ड्राइवरों एवं ट्रैफिक कर्मियों ने भाग लिया।

डॉ. बंसल ने स्लीप एपनिया के कारण, दुष्प्रभाव एवं बचाव के उपायों पर जानकारी दी तथा पीजीआईएमईआर की हेल्पलाइन एवं ओपीडी संबंधी जानकारी साझा की।

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *