02
May
चंडीगढ़ ( नवल किशोर): भारत का सर्वोच्च न्यायालय द्वारा न्याय को सरल, सुलभ और जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से “समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल 21 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ अपने अंतिम चरण में पहुँचेगी। इस विशेष लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय परिसर में किया जाएगा, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों को शामिल किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य आपसी सहमति और सुलह के माध्यम से मामलों का त्वरित और प्रभावी निपटारा करना है।…
