दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन ‘साइ हॉक 4.0’: 600 से ज्यादा गिरफ्तार, 8,000 संदिग्ध हिरासत में, 520 करोड़ के डिजिटल फ्रॉड नेटवर्क पर शिकंजा

दिल्ली (गुरप्रीत सिंह): दिल्ली पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ धर-दबोचे का बीड़ा उठाया है और ‘ऑपरेशन साई-हॉक 4.0’ के तहत 6-7 अप्रैल को चले दो दिवसीय महाअभियान में 600 से ज्यादा गिरफ्तारियां की हैं। 8,000 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 5,000 पुलिसकर्मियों की फौज ने 499 नई FIR दर्ज कीं। NCRB पर दर्ज 3,500+ शिकायतों से जुड़े 520 करोड़ के फ्रॉड केसेज को टारगेट किया।
जॉइंट CP (IFSO) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि ऑर्गनाइज्ड डिजिटल ठगी के बड़े नेटवर्क को नेस्तनाबूद करने का फोकस था। साउथ-वेस्ट दिल्ली में NRI को फर्जी सोशल मीडिया ऐड्स से लूटने वाले गिरोह पकड़ा गया। एक और केस में ‘म्यूल अकाउंट’ मुहैया कराने वाले 4 ठग दबोचे गए—जिनके खातों से फ्रॉड मनी वॉश होती थी।
ऑपरेशन का स्कोप और रणनीति
पांच हजार जवानों ने दिल्ली के कोने-कोने में छापे मारे। ऑनलाइन बुकिंग फ्रॉड, इनवेस्टमेंट स्कैम्स, फेक कस्टमर केयर, जॉब फ्रॉड—हर तरह के साइबर ठगों पर निशाना। NCRB डेटाबेस से हाई-वैल्यू केसेज चुने गए।
डिजिटल ठगी के नए तरीके
NRI को टारगेट करने वाले ऐड्स में ‘प्रॉपर्टी डील्स’, ‘US वीजा सर्विस’, ‘हाई रिटर्न इनवेस्टमेंट’ जैसे लालच दिए जा रहे थे। म्यूल अकाउंट्स छोटे व्यापारियों, बेरोजगार युवाओं के खातों से चलते थे। एक FIR में 25 करोड़ का फ्रॉड सामने आया जिसमें NRI ने फर्जी प्रॉपर्टी पोर्टल पर पैसे ट्रांसफर किए थे।

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *