जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता– कृष्ण कुमार बेदी

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता-- कृष्ण कुमार बेदी

चंडीगढ़, 22 मार्च- हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने आज नरवाना स्थित अपने निवास स्थान पर आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान हेतु निर्देश दिए। इस दौरान अनेक क्षेत्रवासी अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री से मिलने पहुंचे। मंत्री ने कहा कि जनसेवा ही सच्ची सेवा है और जनता की समस्याओं का उचित समाधान सरकार व प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता को सुशासन देने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे भी जनमानस की समस्याओं का निवारण करना अपना कर्तव्य समझें और इसे गंभीरता से निभाएं। इसमें लापरवाही या टालमटोल की प्रवृत्ति ना अपनाएं।

मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कटिबद्ध है। विशेष रूप से कमजोर, वंचित एवं पिछड़े वर्गों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है और इसे सरकार द्वारा बखूबी निभाया जा रहा है।

उन्होंने जनसाधारण का भी आह्वान किया कि वे भी अपने स्तर पर सरकारी योजनाओं की जानकारी रखें और उनका अधिकाधिक लाभ उठाएं। इसके बाद कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने स्थानीय पैलेस में लगाएं गए रक्तदान शिविर का भी उद्घाटन किया और रक्तदाताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्तदान से बढ़कर दूसरा कोई महादान नहीं है।‌ रक्तदाता द्वारा दी गई कीमती रक्त की बूंदें किसी भी दुर्घटना से ग्रस्त व्यक्ति की जिंदगी की संजीवनी बनती हैं। लिहाजा प्रत्येक युवा को अपने जीवन में रक्तदान जैसा पुण्य कार्य करना चाहिए।

By Balwinder Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *