रादौर में मिनी सचिवालय बनने से आम नागरिकों को एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी विभिन्न सरकारी सेवाएं – कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

ਹਰਿਆਣਾ ਸਰਕਾਰ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਬਿਹਤਰ ਸਹੂਲਤਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰਨ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ : ਸ਼ਿਆਮ ਸਿੰਘ ਰਾਣਾ

चंडीगढ़, 22 मार्च- हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य व पशुपालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने आज उपमंडल रादौर में लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मिनी सचिवालय भवन का विधिवत पूजा पाठ एवं नारियल तोड़कर आधारशिला रखते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मिनी सचिवालय के बनने से आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी।

उन्होंने बताया कि यह भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा और इसमें विभिन्न विभागों के कार्यालय एक ही परिसर में संचालित होंगे। हलके की जनता को प्रशासन से संबंधित अपने अधिकांश काम करवाने के लिए जिला के विभिन्न स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, ऐसा होने से पैसे व समय दोनों की बचत होगी।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि रादौर में बनने वाले मिनी सचिवालय में उपमंडल अधिकारी कार्यालय, तहसील कार्यालय और न्यायालय, ई-दिशा केन्द्र, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, उपमंडल शिक्षा अधिकारी कार्यालय, ट्रेजरी कार्यालय, पोस्ट ऑफिस कार्यालय, सरकारी बैंक, डीएसपी कार्यालय, नगरपालिका कार्यालय, एसडीओ एग्रीकल्चर कार्यालय, चुनाव कार्यालय, पशुपालन कार्यालय, एक्साइज एंड टैक्सेशन कार्यालय, एआईपीआरओ कार्यालय, इंडस्ट्री कार्यालय, सूचना एवं प्रसारण आदि कार्यालय होंगे।

By Balwinder Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *