चंडीगढ़, 19 अक्तूबर – हरियाणा के कृषि, बागवानी, पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेश के किसानों के साथ – साथ सभी वर्गों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं।
यहां जारी संदेश में श्री राणा ने सभी किसानों एवं उनके परिवारों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली का यह पर्व भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसान अपनी मेहनत और समर्पण से कृषि, बागवानी, डेयरी एवं मत्स्य पालन के क्षेत्र में प्रदेश को अग्रणी बना रहे हैं। हमारे किसान प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश की खाद्य सुरक्षा, पोषण एवं आर्थिक मजबूती के आधार स्तंभ हैं।
कृषि मंत्री ने आशा व्यक्त की कि दीपावली का यह पर्व खेत-खलिहानों में नई ऊर्जा और समृद्धि लाएगा तथा ग्रामीण आंगनों में खुशहाली के दीप जलाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उत्पादन क्षमता सुधारने के लिए विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों के माध्यम से लगातार प्रयासरत है।
श्री श्याम सिंह राणा ने किसानों से अपील की कि वे इस त्योहार को आपसी एकता और हर्षोल्लास के साथ मनाएँ तथा स्वास्थ्य और पर्यावरण का विशेष ध्यान रखें।
