19
Oct
चंडीगढ़, 19 अक्तूबर – हरियाणा के कृषि, बागवानी, पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेश के किसानों के साथ - साथ सभी वर्गों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं। यहां जारी संदेश में श्री राणा ने सभी किसानों एवं उनके परिवारों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली का यह पर्व भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसान अपनी मेहनत और समर्पण से कृषि, बागवानी, डेयरी एवं मत्स्य पालन के क्षेत्र में प्रदेश को अग्रणी बना रहे हैं।…
