चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में धमाका; पांच यात्री घायल

चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह): चंडीगढ़ शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, चंडीगढ़ पर मंगलवार दोपहर उस समय अफरा तफरी मच गई, जब इंडिगो की फ्लाइट 6E108 के लैंड होने के तुरंत बाद विमान के अंदर अचानक धुआं फैल गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान में सीट नंबर 39-40 के पास रखे एक पावर बैंक में विस्फोट होने से यह हादसा हुआ, जिसके बाद कुछ ही पलों में धुआं पूरे कैबिन में फैल गया और यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया।

स्थिति को बिगड़ता देख विमान में मौजूद एयर होस्टेस और क्रू मेंबर्स ने तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग और धुएं पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।हालांकि इस विमान के भीतर धुआं भरने और घबराहट के कारण यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *