06
Mar
चंडीगढ़, 6 मार्च - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से शुक्रवार को सिंगापुर इंडिया बिज़नेस फोरम के अध्यक्ष श्री प्रसून मुखर्जी ने मुलाकात की। इस दौरान हरियाणा में औद्योगिक निवेश, व्यापारिक सहयोग तथा सिंगापुर की कंपनियों के लिए उपलब्ध अवसरों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर इंडिया बिज़नेस फोरम और सिंगापुर के निवेशकों को हरियाणा में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने तथा निवेशकों को अनुकूल माहौल प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार पारदर्शी नीतियों, सरल प्रक्रियाओं और…
