21
Jun
चंडीगढ़, 21 जून - हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने कहा कि “योग केवल एक शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन को बढ़ावा देने वाला एक समग्र अनुशासन है।” श्री रस्तोगी 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हरियाणा सिविल सचिवालय द्वारा हरियाणा निवास में आयोजित योग कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है। मुख्य सचिव ने कहा कि अगर हम में…
