D.El.Ed.

सैकेण्डरी, सीनियर सैकेण्डरी व डी०एल०एड० की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू

सैकेण्डरी, सीनियर सैकेण्डरी व डी०एल०एड० की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू

चंडीगढ़ , 27 जनवरी -हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्ध सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक / मुक्त विद्यालय) एवं डी०एल०एड० (रि-अपीयर) की परीक्षाएं 25 फरवरी, 2026 से संचालित होंगी। परीक्षाओं का तिथि-पत्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दिया गया है। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक नियमित/ मुक्त विद्यालय/ रि-अपीयर/सी.टी.पी./E.I.O.P./ अंक सुधार व अतिरिक्त विषय) की परीक्षाएं 26 फरवरी से आरम्भ होकर 20 मार्च, 2026 तक संचालित होगी। सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक नियमित/मुक्त विद्यालय/ सी.टी.पी./कम्पार्टमैंट/रि-अपीयर/अंक सुधार व अतिरिक्त विषय) की परीक्षाएं 25 फरवरी से आरम्भ होकर 01 अप्रैल, 2026 तक संचालित करवाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त डी०एल०एड०…
Read More