सैकेण्डरी, सीनियर सैकेण्डरी व डी०एल०एड० की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू

चंडीगढ़ , 27 जनवरी -हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्ध सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक / मुक्त विद्यालय) एवं डी०एल०एड० (रि-अपीयर) की परीक्षाएं 25 फरवरी, 2026 से संचालित होंगी। परीक्षाओं का तिथि-पत्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दिया गया है।

बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक नियमित/ मुक्त विद्यालय/ रि-अपीयर/सी.टी.पी./E.I.O.P./ अंक सुधार व अतिरिक्त विषय) की परीक्षाएं 26 फरवरी से आरम्भ होकर 20 मार्च, 2026 तक संचालित होगी। सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक नियमित/मुक्त विद्यालय/ सी.टी.पी./कम्पार्टमैंट/रि-अपीयर/अंक सुधार व अतिरिक्त विषय) की परीक्षाएं 25 फरवरी से आरम्भ होकर 01 अप्रैल, 2026 तक संचालित करवाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त डी०एल०एड० (रि-अपीयर) की परीक्षाएं भी 25 फरवरी से आरम्भ होकर 20 मार्च, 2026 तक चलेंगी। उन्होंने बताया कि परीक्षाएं एक ही सत्र में दोपहर 12.30 बजे से सायं 03.30 बजे तक संचालित होंगी।

उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए परीक्षार्थी समय-समय पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर विजिट करें।

By Balwinder Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *