26
Dec
चंडीगढ़ , 26 दिसंबर - हरियाणा राज्य फार्मेसी परिषद ने डी. फार्मेसी 2022-23 बैच के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) द्वारा फार्मेसी एग्जिट परीक्षा से संबंधित जारी नए निर्देशों के अनुरूप, परिषद ने उक्त बैच के अभ्यर्थियों को जारी पंजीकरण प्रमाण-पत्रों की वैधता बढ़ाने का आदेश जारी किया है। हरियाणा राज्य फार्मेसी परिषद की रजिस्ट्रार अंकिता अधिकारी ने बताया कि डी. फार्मेसी 2022-23 बैच के उन सभी पात्र उम्मीदवारों के पंजीकरण प्रमाणपत्र की वैधता अब 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ा दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि संबंधित अभ्यर्थियों के ऑनलाइन खातों…
