03
Mar
चण्डीगढ, 3 मार्च - हरियाणा के सहकारिता, निर्वाचन, जेल, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने वर्ष 2026-27 के बजट को प्रदेश के सर्वांगीण विकास, ग्रामीण सशक्तिकरण और सहकारिता क्षेत्र के उत्थान के लिए ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी बताया है। यह बजट विकसित हरियाणा-विकसित भारत के विजन के दृष्टिगत बनाया गया है। डॉ. अरविंद शर्मा स्थानीय बीजेपी प्रदेश कार्यालय मंगल कमल में बजट पर चर्चा विषय पर प्रेस वार्ता कर रहे थे। उन्होंने प्रदेशवासियों को पावन त्योहार होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियां व हरियाली लेकर आये। उन्होंने कहा कि इस बार…
