27
Jun
चंडीगढ़, 27 जून - हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आज यहां तंजानिया गणराज्य के संयुक्त वित्त आयोग (JFC) के प्रतिनिधिमंडल के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में भारत और हरियाणा के राजकोषीय ढांचे और वित्तीय अनुशासन पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान, श्री रस्तोगी ने भारत के राजकोषीय ढांचे को रेखांकित करते हुए केंद्र और राज्य सरकारों के बीच कर संग्रह जिम्मेदारियों, राजस्व स्रोतों, ऋण वित्तपोषण तंत्र, ऋण और अनुदान के विभाजन की जानकारी दी। उन्होंने राजकोषीय अनुशासन के लिए हरियाणा की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि राज्य बजट से बाहर…
