27
Aug
चंडीगढ़: हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने आज विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि हांसी विधानसभा क्षेत्र के प्रभावित गांवों में बरसाती पानी की निकासी के लिए सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि हांसी क्षेत्र के 09 गांवों में से 04 गांवों भाटोल जाट्टान, जीतपुरा, चैन्नत और थुराना में खेतों से बाढ़ का पानी निकालने के लिए 2378.31 लाख रुपये की लागत से 07 योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इनमें से 03 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं और वहां से बाढ़ का पानी प्रभावी ढंग से निकाला…
