‘हांसी विधानसभा क्षेत्र के प्रभावित गांवों में बरसाती पानी की निकासी के लिए सरकार ने ठोस कदम उठाए’

'हांसी विधानसभा क्षेत्र के प्रभावित गांवों में बरसाती पानी की निकासी के लिए सरकार ने ठोस कदम उठाए'

चंडीगढ़: हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने आज विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि हांसी विधानसभा क्षेत्र के प्रभावित गांवों में बरसाती पानी की निकासी के लिए सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं।

उन्होंने बताया कि हांसी क्षेत्र के 09 गांवों में से 04 गांवों भाटोल जाट्टान, जीतपुरा, चैन्नत और थुराना में खेतों से बाढ़ का पानी निकालने के लिए 2378.31 लाख रुपये की लागत से 07 योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इनमें से 03 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं और वहां से बाढ़ का पानी प्रभावी ढंग से निकाला जा रहा है, जबकि शेष 04 योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है और इन्हें 31 मार्च, 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शेष 05 गांवों ढाणा कलां, मेहंदा, भाटला, कुम्भा और रामपुरा में जल जमाव की स्थिति पर मौजूदा मॉनसून में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। आवश्यकता होने पर इन गांवों के लिए स्थायी जल निकासी योजनाओं को एचएसडीआर और एफसीबी के माध्यम से स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि हर मॉनसून में प्रभावित क्षेत्रों में अस्थायी ईपी/डीपी/वीटी पंप सेट भी लगाए जाते हैं, ताकि खेतों में जमा पानी को तुरंत निकाला जा सके। सरकार का लक्ष्य है कि अगले मॉनसून की शुरुआत से पहले, सभी गांवों में जल जमाव/जलमग्नता की समस्या का स्थायी समाधान कर दिया जाएगा।

By Balwinder Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *