06
Oct
चंडीगढ़, 6 अक्तूबर — विकसित भारत-विकसित हरियाणा विज़न के तहत हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जापान के दौरे पर गए प्रतिनिधिमंडल ने पहले ही दिन जापान की बड़ी कंपनियों के साथ 6 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। इन एमओयू के माध्यम से कंपनियों द्वारा हरियाणा में लगभग 1185 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा और लगभग 13000 से अधिक युवाओं के लिए रोजगार सृजन का मार्ग प्रशस्त होगा। प्रतिनिधिमंडल में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता,…
