11
Oct
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह आज चंडीगढ़ में दिवंगत आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार सिंह के परिवार से मिले और गहरी संवेदना व्यक्त की। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि एक ईमानदार और निडर अधिकारी को मजबूर होकर आत्महत्या करनी पड़ी — यह पूरे सिस्टम की विफलता और दलित अधिकारियों के साथ हो रहे अन्याय की दर्दनाक मिसाल है। उन्होंने कहा कि यह मामला पूरे देश में चिंता का विषय है और न्यायप्रिय लोगों के मन में गहरा आक्रोश है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी से मुलाकात के बाद उन्हें व्यक्तिगत रूप से इस मामले की…
