18
Aug
चंडीगढ़ , 18 अगस्त, — भारत स्काउट्स एवं गाइड्स-इंडिया कल 19 से 23 अगस्त, 2025 तक नई दिल्ली के लीला एम्बियंस कन्वेंशन होटल में वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ गर्ल गाइड्स एंड गर्ल स्काउट्स (WAGGGS) के 15वें एशिया पैसिफिक क्षेत्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेगा। यह प्रतिष्ठित आयोजन क्षेत्रीय और वैश्विक प्रशिक्षकों, सदस्य संगठनों के निर्णयकर्ताओं तथा युवा प्रतिनिधियों को एक साथ लाएगा, जो एशिया पैसिफिक क्षेत्र की लड़कियों और युवा महिलाओं के बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए समर्पित हैं। इस सम्मेलन में 22 सदस्य संगठनों से 199 प्रतिनिधि व्यक्तिगत रूप से शामिल होंगे। इसमें (गर्ल गाइड्स ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश गर्ल गाइड्स एसोसिएशन,…
