20
Sep
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य में आगामी खरीफ खरीद सीजन 2025-26 के मद्देनज़र मण्डियों और खरीद केंद्रों पर चल रहे खरीद कार्यों के निरीक्षण और समीक्षा करने हेतु सभी 22 जिलों के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को नियुक्त किया है। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों में राज्य के वरिष्ठ अधिकारीयों को अलॉट किये गए जिलों की मंडियों और खरीद केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा, खरीद कार्य की समीक्षा तथा खरीद के दौरान किसानों की शिकायतों के तुरंत निपटान करने हेतु यह ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। खरीफ खरीद सीजन 2025 - 26 के लिए श्री सुधीर राजपाल…
