18
Mar
चंडीगढ़, 18 मार्च — हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार के पास लगभग 2500 से अधिक ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को प्लॉट आवंटित करने की मांग की गई है। इन प्रस्तावों के आधार पर सरकार द्वारा सर्वेक्षण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। सर्वे कार्य पूर्ण होते ही पात्र लाभार्थियों को शीघ्र ही प्लॉट आवंटित किए जाएंगे, जिससे गरीब परिवारों के अपने घर का सपना पूरा होगा। श्री कृष्ण लाल पंवार बुधवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल के…
