25
Sep
चंडीगढ़, 25 सितंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नगर निकायों में स्वच्छता के प्रति प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से स्वच्छता रैंकिंग शुरू की जाएगी। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले निकायों को प्रोत्साहित किया जाएगा और साथ ही इस अभियान में लगे स्वच्छता मित्रों को भी सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री आज पंचकूला में शहीद स्मारक सेक्टर-2 में विशेष श्रमदान अभियान ‘‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ‘‘ के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शहीद मेजर संदीप…
