05
Apr
चंडीगढ़ (नवल किशोर): “नवजात न्यूरोलॉजिकल विकार” पर दो-दिवसीय एकल थीम कार्यशाला आज पीजीआईएमईआर के एडवांस्ड पीडियाट्रिक सेंटर में संपन्न हुई।* सुबह के सत्र में इस क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा तीन रोचक व्याख्यान प्रस्तुत किए गए । डॉ. जोगेन्दर कुमार, संयुक्त आयोजन सचिव, ने नवजात शिशुओं में दौरे (फिट्स) के निदान और उपचार के बारे में बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि हालिया शोध से स्पष्ट हुआ है कि नवजात शिशुओं में पाए जाने वाले अधिकांश असामान्य आंदोलनों को आम लोग ही नहीं बल्कि कई विशेषज्ञ भी फिट्स समझ लेते हैं, जबकि वे वास्तव में फिट्स नहीं होते। इसके विपरीत, मस्तिष्क…
