14
Dec
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। यह जिम्मेदारी उन्हें जेपी नड्डा के बाद मिली है, जो अब केंद्र में मंत्री के रूप में व्यस्त हैं। 45 वर्षीय नितिन नबीन पार्टी के सबसे कम उम्र के कार्यकारी अध्यक्ष बन गए हैं। बिहार की सियासत में नितिन नबीन का नाम काफी सम्मान के साथ लिया जाता है। वे भाजपा के दिग्गज नेता हैं और फिलहाल नीतीश कुमार सरकार में पथ निर्माण विभाग संभाल रहे हैं। पटना की बांकीपुर सीट से वे लगातार पांच बार विधायक चुने…
