07
Nov
चंडीगढ़, 07 नवम्बर -- हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी स्थित अपने आवास पर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अम्बाला छावनी के 23 लाभार्थियों को 25.23 लाख रुपए सब्सिडी के चैक वितरित किए। इस दौरान उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठाएं ताकि हम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन अनुसार ग्रीन एनर्जी युक्त भारत को विकसित कर सकें। उन्होंने कहा कि लोगों के लिए प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बहुत अच्छी योजना है जिसके तहत 60 हजार रुपए केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर…
