30
Sep
चण्डीगढ़, 30 सितम्बर -- हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि किसानों व जनता के हितों का ध्यान रखकर व एलडब्ल्यूएस सर्कल की परियोजनाओं में देरी होने के कारण जून, 2020 के आदेशों को रद्द कर दिया गया। नहरी तंत्र को तर्कसंगत बनाते हुए जिन नहरों का नियंत्रण लोहारू डिवीजन को सौंपा गया था, किसानों की मांग पर उन नहरों को वापिस मूल डिवीजन में कर दिया गया है ताकि हैड से टेल तक पानी का कुशल प्रबंधन हो सके। सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी गत देर सायं चण्डीगढ़ में सिंचाई एवं जल…
