Shri Mata Mansa Devi Temple

हरियाणा में श्री माता मनसा देवी मंदिर में चोला अर्पण के लिए ऑनलाइन बुकिंग 2 जुलाई से शुरू

हरियाणा में श्री माता मनसा देवी मंदिर में चोला अर्पण के लिए ऑनलाइन बुकिंग 2 जुलाई से शुरू

चंडीगढ़, 30 जून — हरियाणा सरकार के अंतर्गत आने वाले श्री माता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड ने श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सुविधा की घोषणा की है। पंचकूला स्थित प्रमुख मंदिरों — श्री माता मनसा देवी (मुख्य मंदिर, पटियाला मंदिर और सती मंदिर), श्री काली माता मंदिर कालका और श्री चण्डी माता मंदिर — में देवी को चोला अर्पित करने की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू की जा रही है। पूजास्थल बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्रीमती निशा यादव ने जानकारी दी कि यह सेवा 6 जुलाई 2025 से 20 अगस्त 2025 तक की अवधि के लिए उपलब्ध होगी। श्रद्धालु…
Read More