28
Jun
चंडीगढ़, 28 जून - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को गुरुग्राम में आयोजित युवा मॉक पार्लियामेंट में युवाओं को संबोधित करते हुए इसे सिर्फ एक शैक्षणिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र का उत्सव और नीति-निर्माण की प्रयोगशाला बताया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन युवाओं को देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने और उन्हें जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करने का एक सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज गुरुग्राम में आयोजित युवा मॉक पार्लियामेंट में युवाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवा मॉक पार्लियामेंट केवल एक शैक्षणिक अभ्यास भर नहीं है, बल्कि…
