धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से कुरुक्षेत्र की पहचान पूरे विश्व में: डा. अरविंद शर्मा

Dr. Arvind Sharma

चण्डीगढ़: हरियाणा के पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने कहा कि धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से कुरुक्षेत्र की पहचान पूरे विश्व में है। इस पावन धरा कुरुक्षेत्र के साथ-साथ हरियाणा का हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हो रहा है और प्रदेश सरकार की तरफ से कुरुक्षेत्र में पर्यटन की दृष्टि से अनेक योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।

पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा सोमवार को शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर, कुरूक्षेत्र में पहले नवरात्र पर पूजा अर्चना करने पहुंचे थे। यहां पर पर्यटन मंत्री ने परम्परा अनुसार पूजा अर्चना की और शक्ति पीठ पर माथा टेका।

पर्यटन मंत्री ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि के साथ-साथ दशहरा, दीपावली व अन्य पर्वों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश के हर नागरिक को कुरुक्षेत्र की शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में सुख शांति और समृद्धि के लिए मां का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचना चाहिए। इस मंदिर से मां का आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद हर व्यक्ति की मनोकामना पूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर के साथ कुरुक्षेत्र के अन्य धार्मिक व पर्यटन स्थलों के कारण देश ही नहीं विदेशों में भी एक अलग पहचान है। इस धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की अनेकों परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। इस सरकार ने कुरुक्षेत्र ही नहीं हरियाणा को पर्यटन हब के रूप में एक अलग पहचान देने का काम किया है। इस सरकार के कार्यकाल में किसान, मजदूर, महिला, कर्मचारी और सीनियर सिटीजन लोगों के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया गया है।

By Balwinder Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *