फगवाड़ा,16 अक्टूबर (जलोटा) – पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रभारी और पूर्व मंत्री श्री मनीष सिसोदिया ने कहा हैं कि पंजाब में आप के नेतृत्व में कोई परिवर्तन नहीं होगा। आज फगवाड़ा में श्री विश्वकर्मा मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे श्री सिसोदिया ने मंदिर कमेटी के प्रधान श्री प्रदीप धीमान,महासचिव सुभाष धीमान,आप सांसद डा राजकुमार चब्बेवाल,आप हलका फगवाड़ा के इंचार्ज हरजी मान,पूर्व मंत्री जोगिन्द्र सिंह मान,मेयर फगवाड़ा श्री रामपाल उप्पल,हवेली जालंधर के चेयरमैन श्री सतीश जैन,नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन जरनैल नंगल,कुलवंत पब्बी,गुरमुख सिंह नामधारी,गुरदीप दीपा,डिप्टी मेयर विक्की सूद,संतोष कुमार गोगी सहित अन्य गण्यमान्यों की मौजूदगी में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान शानदार कार्य कर रहे हैं और उनके द्वारा राज्य की भलाई के लिए सरकारी तौर पर जनहितों को समर्पित अच्छी नीतियां अपनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार मान पंजाब का नाम पूरे देश में रोशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मान ने जितनी विकट परिस्थितियों में गत साढे तीन वर्षों के समयकाल में पंजाब में आप की सरकार को बखूबी चला कर दिखाया हैं वह ऐतिहासिक और प्रशंसनीय है। इसलिए उनके नेतृत्व को छोड़कर किसी और विकल्प के बारे में सोचना भी गलत हैं। यह पूछे जाने पर की क्या वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भी पंजाब में आप का मुख्यमंत्री चेहरा सरदार भगवंत सिंह मान ही होंगे ? उन्होंने हंसकर कहा कि सरदार मान पंजाब के हरमन प्यारे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने पूरे देश में पंजाब का मान बढ़ाया है। ऐसे में उनके नेतृत्व संबंधी किसी के मन में कोई संक्षय नहीं होना चाहिए।
(बॉक्स)
पंजाब में एक समय ऐसा भी था जब बड़े मंत्री अपनी सरकारी गाडियों में खुद नशा तस्करी करवाते थे
पंजाब में नशे के खिलाफ आप सरकार की मुहिम की प्रशंसा करते हुए श्री सिसोदिया ने कहा कि मौजूदा सरकार ने नशे के कारोबार में शामिल बड़े मगरमच्छों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा है और यह कार्य लगातार जारी हैं। सीनियर अकाली नेता और पूर्व मंत्री विक्रमजीत सिंह मजीठिया संबंधी पूछे गए सवाल पर सिसोदिया ने बिना उनका नाम अथवा कोई टिप्पणी किए कहा कि पंजाब की जनता यह अच्छी तरह से जानती हैं कि एक समय प्रदेश में ऐसा भी था जब राज्य के बड़े मंत्री अपनी सरकारी गाड़ियों में नशे की खेप भरकर नशा तस्करी करवाते थे। अब ऐसे नेता जेल में हैं। उन्होनें कहा कि साढ़े तीन वर्षों में आप सरकार ने नशे और नशा कारोबारियों के खिलाफ बहुत बड़े स्तर पर मुहिम को चलाया हैं। लेकिन अभी बहुत कुछ करना बाकी हैं। पंजाब में नशा का कारोबार करने वाले किसी भी नशा तस्कर को सरकार नहीं छोड़ेगी।
(बॉक्स)
अकाली (ब) – भाजपा के भावी गठबंधन पर सिसोदिया ने दिया अजब जवाब,मीडिया को शिअद(ब) की बात ना सुनने का दिया खुला परामर्श
पंजाब में विस चुनाव 2027 को लेकर शिअद(ब)-भाजपा के संभावित गठबंधन को लेकर श्री सिसोदिया ने हंसकर कहा कि उनके गठबंधन के बारे में तो उनकी पार्टी के राजनेता ही जानते हैं लेकिन प्रदेश में आम आदमी पार्टी का गठबंधन तो आम जनता के साथ था, है और रहेगा। श्री सिसोदिया ने कहा कि जहां तक शिअद(ब) का सवाल हैं तो पंजाब के के लोगों ने शिअद(ब) को पूरी तरह से नकारा हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि मीडिया से संबंधित लोग भी शिअद(ब) की बात को ना सुना करें क्योंकि अकाली दल वाले अच्छे लोग नहीं हैं। इनके बारे में बात ही नहीं करनी चाहिए।
(बॉक्स)
मोदी सरकार हर फ्रंट पर साबित हुई हैं फेल,केंन्द्र सरकार विरोधी राजनेताओं के खिलाफ सीबीआई और ईडी का खुलेआम दुरूपयोग कर रही
केंद्र की मोदी सरकार को हर फ्रंट पर फेल करार देते हुए श्री सिसोदिया ने कहा कि मोदी सरकार का एक ही एजेंडा रहा हैं कि जो भी उनके विरोध में आए उसके खिलाफ सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग कर उनको तंग परेशान किया जाए। उन्होंने कहा कि भारत का मान सम्मान दुनिया में तभी बढ़ेगा जब यहां पर स्वास्थ्य, व्यापा,र शिक्षा और रोजगार के अवसर सरकारी तौर पर सभी वर्ग के लोगों को मुहैया करवाए जाएंगे। लेकिन अफसोस कि इस बात का है कि केंद्र सरकार गलत राह पर चलते हुए वह सब कर रही है दो जो देश हितों और लोकतंत्र के मूल सिद्वातों के विपरीत हैं।
(16 जलोटा 1): फगवाड़ा में पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए आप पंजाब के इंचार्ज श्री मनीश सिसोदिया के साथ आप सांसद डा राजकुमार चब्बेवाल,हरजी मान,मेयर रामपाल उप्पल,प्रदीप धीमान,सुभाष धीमान,गुरमुख सिंह नामधारी और गण्यमान्य। (जलोटा)
पंजाब में आप के नेतृत्व में कोई परिवर्तन नहीं होगा,मुख्यमंत्री भगवत सिंह शानदार काम कर रहे हैं – मनीष सिसोदिया
