नई दिल्ली (गुरप्रीत सिंह): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर की महिलाओं से वीडियो संदेश के जरिए खुला आह्वान किया है। उन्होंने माताओं, बहनों और बेटियों के हित में बोलते हुए कहा कि 2029 के लोकसभा तथा राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित कराने वाले संशोधन को पार्टियां जल्द पास करवाएं।
विकसित भारत के 2047 लक्ष्य में महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए पीएम ने जोर दिया कि उनकी पूरी क्षमता का उपयोग राष्ट्र निर्माण में होना चाहिए।
2023 के नारी शक्ति वंदन अधिनियम का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि सभी दलों ने इसे भारी समर्थन दिया था। अब इसे 2029 चुनावों तक लागू करने की दिशा में प्रयास तेज हैं। उन्होंने बजट सत्र के दौरान 16 से 18 अप्रैल के बीच अपने सांसदों और नेताओं से बातचीत कर इसे आगे बढ़ाने को कहा।
इसे भारत में महिलाओं के लिए सकारात्मक और समावेशी राजनीतिक माहौल बनाने का सुनहरा मौका बताया गया।
सरकार का ये कदम राजनीतिक प्रतिनिधित्व में लैंगिक समानता पर लगातार फोकस को दर्शाता है। अगले लोकसभा चुनावों से पहले जन समर्थन जुटाने की रणनीति साफ दिख रही है। यह मोदी सरकार के 40 साल पुरानी मांग को साकार करने का संकल्प है पर सवाल यह है कि क्या विपक्ष इस मौके पर एकजुट होगा?
महिलाओं से पीएम नरेंद्र मोदी की अपील, 2029 चुनावों से पहले 33% महिला आरक्षण सुनिश्चित करें
