एयर इंडिया CEO कैंपबेल विल्सन ने दिया इस्तीफा: टाटा ने नया चीफ ढूंढने की कमिटी बनाई

नई दिल्ली (राजीव शर्मा): टाटा ग्रुप की फ्लैगशिप एयरलाइन एयर इंडिया के CEO व MD कैंपबेल विल्सन ने इस्तीफा दे दिया है। न्यूजीलैंड के इस एयरलाइन लीडर ने 2022 में प्राइवेटाइजेशन के बाद कमान संभाली थी। बोर्ड ने तुरंत सक्सेसर ढूंढने के लिए सर्च कमिटी बना दी। विल्सन नया चीफ आने तक पोस्ट पर रहेंग, कंपनी ने मंगलवार को जारी किये बयान में कहा।
4 साल का सफर: मर्जर से क्रैश तक की पूरी कहानी
विल्सन ने 2024 में ही चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को 2026 में जाना बताया था। कोविड के बाद सप्लाई चेन मसले, जियो-पॉलिटिकल टेंशन और प्लेन डिलीवरी डिले के बीच उन्होंने एयर इंडिया को रीसेट किया। 4 एयरलाइंस (एयर इंडिया, विस्तारा, एयर इंडिया एक्सप्रेस, एआई एक्सप्रेस) का मर्जर, 100+ न्यू एयरक्राफ्ट ऐडिशन, ग्राउंड स्टाफ ट्रेनिंग, इन-फ्लाइट सर्विस अपग्रेड—ये उनके बड़े काम रहे, लेकिन आलोचना भी खूब हुई।
अहमदाबाद क्रैश: सबसे बड़ा सवाल
12 जून 2025 को लंदन जा रही एयर इंडिया फ्लाइट अहमदाबाद में क्रैश हो गई जिसमें 250 से ज्यादा लोग मारे गए। ब्लैक बॉक्स जांच में सेफ्टी प्रोटोकॉल लैप्स सामने आए। DGCA ने शो-कॉज नोटिस जारी किया। ऐसे में विल्सन पर भी सवाल खड़े हुए । एविएशन एक्सपर्ट्स बोले कि ये हादसा टाटा के एयरलाइन ट्रांसफॉर्मेशन को झटका था और उसके बाद कई फ्लाइट्स में सेफ्टी चेक बढ़ा दिए गए।

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *