IGI एयरपोर्ट पर टॉयलेट बिन से मिला 2 करोड़ का गांजा: बैंकॉक फ्लाइट में नया स्मगलिंग तिकड़म

नई दिल्ली (राजीव शर्मा): दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने एक बार फिर ड्रग तस्करी के खेल को पकड़ लिया। 5 अप्रैल को बैंकॉक से आई फ्लाइट के शौचालय के कूड़ेदान से ग्रे टेप में लिपटा 2.01 किलो संदिग्ध गांजा बरामद हुआ जिसकी ब्लैक मार्केट वैल्यू 2.01 करोड़ रुपये है। एयर इंटेलिजेंस यूनिट की निगरानी में ये कार्रवाई हुई और NDPS एक्ट के तहत इसे जब्त कर लिया गया और जांच शुरू कर दी गई। मंगलवार को कस्टम्स ने डिटेल्स शेयर कीं।
कूड़ेदान स्मगलिंग: नया पैटर्न
एयरपोर्ट AIU ने बैंकॉक फ्लाइट पर खास नजर रखी। लैंडिंग के बाद चेक के दौरान टॉयलेट वेस्ट बिन से 3 पैकेट्स निकले। X-रे में संदिग्ध आकार दिखा। खोला तो हरा पत्तीनुमा माल था जो फील्ड टेस्ट में गांजा कन्फर्म हुआ। न तो पैसेंजर पकड़ा गया, न क्रू मेंबर्स पर ये ‘क्लीन हिडिंग’ का नया तरीका था.
तस्करी का बैंकॉक रूट: खतरे की घंटी
बैंकॉक-दिल्ली रूट ड्रग स्मगलर्स का फेवरेट माना जाता है। थाईलैंड गोल्डन ट्रायंगल के करीब—म्यांमार, लाओस बॉर्डर से गांजा सस्ता मिलता है। और क्योंकि दिल्ली हब माना जाता है, तो ऐसे में यह कस्टम की बड़ी सफलता मानी जा रही है। हाल ही के महीनों में IGI पर 8.77 किलो (8.77 करोड़), 10 किलो (10 करोड़), 23 किलो (24 करोड़) जैसे बड़े हॉल मिले। ज्यादातर इंडियन पैसेंजर्स, सामान के फॉल्स बॉटम या बॉडी पैकिंग के ज़रिए स्मगल कर रहे थे। इस बार टॉयलेट ट्रिक ने कस्टम्स को चौंकाया।

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *