मुख्यमंत्री को गोहाना रैली का न्यौता, विकास कार्यों को लेकर सौंपा मांगों का प्रस्ताव

चंडीगढ़, 23 मार्च – हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास संत कबीर कुटीर पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने आगामी 29 मार्च को गोहाना की नई सब्जी मंडी में आयोजित होने वाली गोहाना विधानसभा धन्यवाद एवं विकास रैली में मुख्यातिथि के रूप में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को औपचारिक निमंत्रण दिया।

डॉ. शर्मा ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि यह रैली सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि रैली के माध्यम से क्षेत्र के विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री ने गोहाना विधानसभा क्षेत्र के हालिया दौरों के दौरान जनता से प्राप्त मांगों और समस्याओं की विस्तृत सूची भी मुख्यमंत्री को सौंपी। उन्होंने आग्रह किया कि इन मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक घोषणाएं की जाएं, ताकि क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिल सके। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने का आश्वासन देते हुए सकारात्मक रुख दिखाया। मुलाकात के दौरान विभिन्न विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

By Balwinder Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *