चंडीगढ़ (बलविंदर सिंह): हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर राज्यव्यापी जागरूकता अभियान शुरू किया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने नागरिकों से गलत सूचनाओं को खारिज कर विज्ञान आधारित स्वास्थ्य प्रथाओं को अपनाने का आह्वान किया।
इस वर्ष की वैश्विक थीम “स्वास्थ्य के लिए एक साथ। विज्ञान के साथ खड़े हों” के अनुरूप डॉ. मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य गलत सूचना से लड़ना अब बीमारियों से लड़ने जितना ही महत्वपूर्ण है।
“मोबाइल पर शेयर एक गलत स्वास्थ्य जानकारी महीनों की ग्राउंड लेवल पब्लिक हेल्थ को बर्बाद कर सकती है,” उन्होंने कहा, “हमें ऐसी समाज बनाना है जहां लोग विज्ञान पर भरोसा करें, मिथकों पर सवाल उठाएं और स्वास्थ्य फैसले सोच-समझकर लें।”
राज्यभर में जबरदस्त ग्राउंड एक्टिविटी
अभियान में रिपोर्टिंग जिलों में भारी भागीदारी रही। राज्यव्यापी 99 स्वास्थ्य शिविर लगे, जहां 4,251 लोगों की जांच हुई, जिनमें 370 बच्चे (0-14 वर्ष), 1,469 वयस्क पुरुष, 1,564 वयस्क महिलाएं, 848 वरिष्ठ नागरिक (60+ वर्ष) शामिल हैं। इतना ही नहीं 106 स्वास्थ्य वार्ताएं, सेमिनार, वर्कशॉप और पब्लिक लेक्चर्स हुए और 40 शैक्षिक संस्थानों ने सक्रिय भाग लिया और साथ ही जिलों में योग सेशन चले।
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हरियाणा स्वास्थ्य विभाग का राज्यव्यापी अभियान, 4,000 से अधिक लोगों की जांच
