हरियाणा के फरीदाबाद में पड़ोसी के साथ कहासुनी के बाद एक युवक ने उसकी स्कूटी फूंक दी। कुछ दिन पहले आरोपी युवक के पालतू कुत्ते ने घर के बाहर खड़ी पड़ोसी की बाइक की सीट फाड़ दी थी। इसको लेकर पड़ोसी की आरोपी की मां से बहस हो गई।
बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों में गाली-गलौज होने लगी। इस पर आरोपी ने रंजिश में उसी बाइक मालिक की एक स्कूटी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।
पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसका फुटेज अब सामने आया है। आग लगने से स्कूटी पूरी तरह से जल गई। उधर, पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्कूटी को आग लगाने के PHOTOS…

स्कूटी पर पेट्रोल डालते हुए युवक।

आरोपी युवक माचिस जलाकर स्कूटी में आग लगाते हुए।

स्कूटी में आग लगने के बाद उसे बुझाता मालिक और पड़ोसी।
पहले जानिए VIDEO में क्या दिख रहा…
- पेट्रोल की बोतल लेकर आया आरोपीः सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक अपने घर से बोतल हाथ में लेकर स्कूटी के पास आता है। वो थोड़ी देर इधर-उधर देखता है फिर स्कूटी पर पेट्रोल छिड़क देता है।
- माचिस से स्कूटी को लगाई आगः पूरी स्कूटी पर पेट्रोल छिड़कने के बाद वो माचिस लेकर स्कूटी के पास लेकर जाता है। तभी दूर से ही स्कूटी को आग पकड़ लेती है। आग इतनी तेजी से फैलती है कि आरोपी खुद चिल्लाता हुआ भागता है और फरार हो जाता है।
- मालिक ने बुझाई आगः इसके बाद गली में एक व्यक्ति आता दिकता है, जो आग देखते ही स्कूटी के मालिक को आवाज लगाकर बाहर बुलाता है। स्कूटी मालिक आग देखते ही फटाफट कई बालटी पानी लेकर आता है और स्कूटी की आग बुझाता है, लेकिन तब तक पूरी स्कूटी खाक हो जाती है।
अब जानिए क्या है पूरा मामला…
पालतू कुत्ते द्वारा बाइक कवर फाड़ने पर बहस हुई
फरीदाबाद की गांधी कॉलोनी एनआईटी के धीरज (36) के अनुसार, 8 मई को रात 9 बजे वो अपनी होंडा शाइन बाइक घर के बाहर खड़ी कर चला जाता है। तभी उसके पड़ोसी मोहित (25) का पालतू कुत्ता धीरज की बाइक के सीट कवर को काटकर फाड़ देता है। इसको लेकर रात में धीरज की मोहित की मां के साथ कहासुनी हो जाती है।
गुस्से में स्कूटी को जलाया
मां से कहासुनी की बात जानकर मोहित गुस्से में आ जाता है और इसका बदला लेने की बात कहता है। इसके कुछ घंटे बाद बाद 9 मई को रात करीब 2 बजे मोहित घर के बाहर खड़ी धीरज की एक स्कूटी में पेट्रोल डालकर आग लगा देता है।
आग लगने के बाद जैसे ही धीरज को पता चला तो वो घर से बाहर निकला। इसके बाद गली में घरों से बाहर निकले दूसरे लोगों के साथ मिलकर पानी डालकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह से जल चुकी थी। धीरज

मोहित, जिस पर स्कूटी जलाने का आरोप है।
पुलिस आरोपी की तलाश कर रही
थाना एनआईटी इंचार्ज महावीर ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी मोहित बेरोजगार था और घर पर ही रहता था। वहीं, पीड़ित धीरज प्राइवेज कार ड्राइवर है। पुलिस ने धीरज की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी मोहित की तलाश शुरू कर दी है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
