17
May
हरियाणा के फरीदाबाद में पड़ोसी के साथ कहासुनी के बाद एक युवक ने उसकी स्कूटी फूंक दी। कुछ दिन पहले आरोपी युवक के पालतू कुत्ते ने घर के बाहर खड़ी पड़ोसी की बाइक की सीट फाड़ दी थी। इसको लेकर पड़ोसी की आरोपी की मां से बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों में गाली-गलौज होने लगी। इस पर आरोपी ने रंजिश में उसी बाइक मालिक की एक स्कूटी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसका फुटेज अब सामने आया है। आग लगने से स्कूटी पूरी तरह से जल गई। उधर,…
