सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली, विश्वकर्मा दिवस,गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज की बधाई एवं शुभकामनाएं

चंडीगढ़, 19 अक्टूबर- हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने प्रदेश के सभी नागरिकों, विशेष रूप से समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग एवं वरिष्ठ नागरिकों को दीपावली, गोवर्धन पूजा, विश्वकर्मा दिवस एवं भाई दूज के पावन पर्वों की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्री कृष्ण कुमार बेदी ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का यह पावन त्यौहार प्रकाश, समृद्धि एवं खुशहाली का प्रतीक है। यह अवसर हमें एक-दूसरे के प्रति प्रेम, सहयोग एवं सद्भाव की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति के प्रति हमारी श्रद्धा एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व याद दिलाता है। जबकि विश्वकर्मा दिवस हमें कारीगरों एवं श्रमिकों के अथक परिश्रम को नमन करने का अवसर प्रदान करता है। भाई दूज का पर्व भाई-बहन के अटूट बंधन को मजबूत करता है, जो हमारे समाज की नींव है।

उन्होंने अपने संदेश में हरियाणा सरकार के इन पर्वों के माध्यम से सामाजिक न्याय एवं समावेशी विकास को बढ़ावा देने के संकल्प को दौहरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चलाई जा रही सामाजिक योजनाओं के माध्यम से लाखों लाभार्थियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है, जो इन त्योहारों की खुशी को और भी सार्थक बनाता है। उन्होंने सभी से अपील की कि ये पर्व मनाते हुए पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखें, पटाखों का न्यूनतम उपयोग करें तथा एक-दूसरे के प्रति सद्भाव बनाए रखें।

श्री बेदी ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि ये त्योहार हमें सामाजिक सद्भाव, एकता एवं प्रगति के नए संकल्प लेने का अवसर प्रदान करें। उन्होंने सभी को स्वस्थ एवं सुखी रहने की कामना की।

By nishuthapar1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *