हरियाणा के महानगरीय विकास प्राधिकरणों में प्री-ऑडिट स्कीम लागू

चंडीगढ़, 30 सितम्बर-हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद, पंचकूला, सोनीपत और हिसार महानगरीय विकास प्राधिकरणों में स्थानीय लेखा विभाग की ’पूर्व-लेखा योजना’ (प्री-ऑडिट स्कीम ) को लागू करने का निर्णय लिया है।

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, जिनके पास वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का भी दायित्व है, ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं।

इसके अतिरिक्त, इन महानगरीय विकास प्राधिकरणों में तत्काल प्रभाव से अधिकारी-कर्मचारियों को पूर्व-लेखा योजना का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

फरीदाबाद महानगरीय विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त कार्यभार नगर निगम फरीदाबाद में श्री संयुक्त निदेशक राजीव शर्मा, वाई.एम.सी.ए. फरीदाबाद में वरिष्ठ लेखा परीक्षक श्री अमित, फरीदाबाद सर्किल-1 में लेखा परीक्षक श्री कृष्ण तथा एच.वी.एस.यू. पलवल में लेखा परीक्षक श्री अंकुश कुमार को सौंपा गया है।

पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण का कार्यभार नगर निगम अंबाला में उप निदेशक श्री एस.एस. डाला, अंबाला सर्किल में वरिष्ठ लेखा परीक्षक श्री रविन्द्र, नगर निगम पंचकूला में लेखा परीक्षक श्री रीजू कंबोज तथा पंचकूला सर्किल-2 में लेखा परीक्षक श्री गुरदीप को दिया गया है।

सोनीपत महानगरीय विकास प्राधिकरण का कार्यभार खेल विश्वविद्यालय राई में उप निदेशक डॉ. प्रमोद कौशिक, डी.बी.आर.एन.एल.यू. राई, सोनीपत में वरिष्ठ लेखा परीक्षक मीनू, खेल विश्वविद्यालय सोनीपत में लेखा परीक्षक विकास बूरा तथा शिव कैलाश को सौंपा गया है।

हिसार महानगरीय विकास प्राधिकरण का कार्यभार नगर निगम हिसार में उप निदेशक श्री जय भगवान, लुआस, हिसार में वरिष्ठ लेखा परीक्षक श्री कृष्ण कुमार साहू, लेखा परीक्षक श्री सुनील कुमार-3 तथा सी.सी.एस.एच.ए.यू. हिसार में लेखा परीक्षक श्री नकुल को सौंपा गया है।

आदेशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस कार्य के लिए किसी भी प्रकार का अतिरिक्त पारिश्रमिक देय नहीं होगा।

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *