metropolitan development

हरियाणा के महानगरीय विकास प्राधिकरणों में प्री-ऑडिट स्कीम लागू

हरियाणा के महानगरीय विकास प्राधिकरणों में प्री-ऑडिट स्कीम लागू

चंडीगढ़, 30 सितम्बर-हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद, पंचकूला, सोनीपत और हिसार महानगरीय विकास प्राधिकरणों में स्थानीय लेखा विभाग की ’पूर्व-लेखा योजना’ (प्री-ऑडिट स्कीम ) को लागू करने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, जिनके पास वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का भी दायित्व है, ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं। इसके अतिरिक्त, इन महानगरीय विकास प्राधिकरणों में तत्काल प्रभाव से अधिकारी-कर्मचारियों को पूर्व-लेखा योजना का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। फरीदाबाद महानगरीय विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त कार्यभार नगर निगम फरीदाबाद में श्री संयुक्त निदेशक राजीव शर्मा, वाई.एम.सी.ए. फरीदाबाद में वरिष्ठ लेखा परीक्षक श्री अमित,…
Read More