एसबीआई ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1.55 करोड़ रुपये का दिया योगदान

एसबीआई ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1.55 करोड़ रुपये का दिया योगदान

चंडीगढ़, 4 अक्टूबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को आज भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में 1.55 करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पवार भी उपस्थित रहे ।

यह राशि एसबीआई के कर्मचारियों द्वारा राज्य में चल रहे बाढ़ राहत कार्यों में सहयोग हेतु एक दिन के वेतन को एकत्र कर प्रदान की गई।

एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक श्री कृष्ण शर्मा, महाप्रबंधक (हरियाणा) श्री नीरज भारती और उप महाप्रबंधक श्री काजल भौमिक द्वारा मुख्यमंत्री को राशि का चेक प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने देश के सबसे बड़े बैंक, एसबीआई, द्वारा हरियाणा प्रदेश के नागरिकों के प्रति उदार योगदान और निरंतर सहयोग की सराहना की।

By Balwinder Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *