चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि तथा किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि गन्ना उत्पादक किसानों का नारायणगढ़ चीनी मिल की तरफ वर्ष 2024-25 के लिए 16.74 करोड़ रूपये की राशि बकाया है। इस बकाया राशि में से 5.40 करोड़ रूपये 5 सिंतबर तक जारी कर दिए जाएँगे तथा नवंबर, 2025 में गन्ना पिराई सत्र शुरू होने के बाद 15 दिसंबर, 2025 तक शेष 11.34 करोड़ रूपये का बकाया भुगतान जारी किया जाएगा।
श्री राणा ने यह जानकारी विधानसभा सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में दी।
